बेलहर: बदुआ डैम के गहरे नहर के पानी में नहाने के दौरान डूब जाने से छात्र की हुई मौत घर परिवार में मचा कोहराम
Belhar, Banka | Jun 25, 2026 थाना क्षेत्र के कैलाश पहाड़ी गांव के संजू यादव के 14 वर्षीय पुत्र मनसुख कुमार उर्फ डीजे की बफुआ डैम के नहर के गहरे पानी में नहाने के दौरान डूब जाने से मौत हो गई। जिससे घर परिवार में कोहराम मच गया। घटना गुरुवार के 12 बजे दिन की है। नहाने के दौरान पानी में डब जाने कर बाद साथियों ने मनसुख कुमार को पानी से बाहर निकाला और परिजनों एवम् ग्रामीणों को सूचना दिया।