मिर्ज़ापुर: चील थाना क्षेत्र में तमंचे के बल पर शराब की दुकान में चोरी, सो रहे बुजुर्ग की पिटाई कर ₹2600 लेकर बदमाश हुए फरार
चील थाना क्षेत्र के अकबर पट्टी गांव की सरकारी शराब की दुकान में शुक्रवार की देर रात लगभग 2:00 बजे अज्ञात बदमाश तमंचे के बल पर घुसे और वहां सो रहे एक बुजुर्ग की पिटाई कर दी बदमाश दुकान से करीब ₹2600 नगद और कुछ खाद्य सामग्री लेकर फरार हो गए यहां बीते कुछ दिनों में तीसरी चोरी की घटना है मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर वापस लौट आई है ग्रामीणों में आक्रोश है।