मिर्ज़ापुर: घर से पतंग लेने निकले दो बच्चे हुए लापता, पिता ने कटरा कोतवाली में दी सूचना, पुलिस ने बरामद कर परिवार को सौंपा
घर से पतंग लेने के लिए निकले दो बच्चे लापता हो गए। पिता ने कटरा कोतवाली में पुलिस को सूचना दी। कटरा कोतवाली पुलिस तत्परता दिखाते हुए टीम लगाकर बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने बताया कि कटरा कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण नगर निवासी प्रदीप कुमार यादव ने बच्चों के लापता होने की सूचना दिया था। पुलिस ने बच्चों को परिवार वालों को सौंप दिया गया।