वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के कादीपुर रेलवे स्टेशन से शुक्रवार को गैंगस्टर एक्ट की आरोपी को जो काफी दिनों से वांछित था, उसे कछवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार व शाहीद द्वारा मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ा गया। न्यायालय में प्रस्तुत कर उसे जेल भेज दिया गया।