सायला: भगत की कोठी दादर एक्सप्रेस शुरू होने के बाद पहली बार मोदरान स्टेशन पर ठहराव को लेकर लोको पायलट का लोगों ने किया स्वागत
Sayla, Jalor | Mar 20, 2024 भगत की कोठी एक्सप्रेस शुरू होने के पहली बार मोदरान गांव में ठहराव हुआ। ग्रामीणों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान लोको पायलट व गार्ड बाबू का मोदरान रेलवे स्टेशन पर माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने लोको पायलट प्रहलाद मीणा सह लोको पायलट दिलीप कुमार व गार्ड बाबू का मुंह मीठा करवा कर स्वागत किया।