घोरावल: मुक्खा गांव में मुक्खा फाल मोड़ के पास दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल
मुक्खा गांव में मुक्खा फाल मोड़ के पास बृहस्पतिवार दोपहर बाद दो बाइको की आमने सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन पहुंचे