चित्तौड़गढ़: हाईवे पर गश्त के दौरान अफीम के साथ पकड़ा गया नाबालिग, प्रतापगढ़ का RAC जवान भी गिरफ्तार
सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने एक नाबालिग को 2 किलो 757 ग्राम अवैध अफीम का परिवहन करते हुए डिटेन किया है। प्रकरण में अफीम उपलब्ध कराने वाले आरएसी के एक कांस्टेबल को भी गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि उदयपुर गौरव विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं.......