विजयीपुर: विजयीपुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में चोरी, चोर नकदी व लाखों के जेवरात लेकर फरार, पुलिस जांच में जुटी
विजयीपुर थाना क्षेत्र के डीघवा सरेया गांव में दिनदहाड़े चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी सहित लाखों रुपये मूल्य के जेवरात की चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब घर के सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे। लौटने पर घर का दरवाजा और सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई। घर में रखे नकदी, सोने-चांदी के आभूषण तथा अन्य कीमती सामान चोर लेकर फरार हो गए। घटना की