दतिया: ध्वार वाली शीतला माता मंदिर में मेले का आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद
Datia, Datia | Apr 3, 2026 भांडेर से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित ध्वार वाली शीतला माता मंदिर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता शीतला के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और मेले का भरपूर आनंद लिया। मेले में पारंपरिक दुकानों के साथ-साथ झूले आकर्षण का केंद्र रहे।