गुना नगर: मानस भवन में स्त्री रोग विशेषज्ञ ने लगाया निशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर, एसपी भी हुई शामिल, दवाइयां दी गईं
गुना मानस भवन में जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सतीश राजपूत ने 31 मई को निशुल्क महिला स्वास्थ्य शिविर लगाया। मुख्य अतिथि एसपी हितिका वासल, विशिष्ट अतिथि एसडीओपी विवेक अष्ठाना शामिल हुए। शिविर में आर्थिक कमजोर और अन्य महिलाएं जो बीमारियों का इलाज नही करा पाती की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी, देखभाल की सलाह दी। एसपी ने इस पहल ओर प्रयास की सराहना की।