चंदिया: कॉलर वाला हाथी बांधवगढ़ से चंदिया के जंगलों में पहुंचा, वन विभाग अलर्ट
उमरिया जिले में कॉलर वाले हाथी की दस्तक से वन विभाग अलर्ट मोड पर है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के जंगलों में घूम रहा कॉलर वाला हाथी अब सामान्य वन मंडल के चंदिया परिक्षेत्र के जंगलों में पहुंच गया है। धतूरा-कौड़िया और मझगवां क्षेत्र में हाथी की गतिविधियां देखे जाने के बाद वन विभाग ने निगरानी तेज कर दी है।हाथी की मौजूदगी की सूचना मिलने पर डीएफओ विवेक पहुंचे