सागर नगर: जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधक के विरोध में की हड़ताल, बैंक प्रबंधक को हटाने की मांग
सागर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मचारी इन दिनों बैंक प्रबंधक कमल मकासरे के व्यवहार से काफी परेशान है। बैंक कर्मचारियों का कहना है कि वह कर्मचारियों को प्रताड़ित करते हैं उनके साथ गलत भाषा शैली का प्रयोग करते हैं जिसको लेकर पहले भी सागर कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर प्रबंधक को हटाने की मांग कर चुके हैं,लेकिन उन्हें नहीं हटाया गया,अब कर्मचारी या हड़ताल पर है।