सागर नगर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए
सागर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट इंटर्न डॉक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं, जो ग्रामीण क्षेत्र की अस्पताल और पॉलीक्लिनिक में रहते हैं। अब यह अपनी स्टाइपेड बढ़ाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।सागर जिले में 100 और पूरे प्रदेश में 1800 इंटर्न डॉक्टर हैं जिन्होंने काम बंद कर दिया है।