गुमला: लोहरदगा: माओवादी बताकर 13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण, आरोपी गिरफ्तार
Gumla, Gumla | Apr 14, 2026 माओवादी संगठन से जुड़ा बताकर एक युवक ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। हालांकि गुमला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला कुछ ही दिनों में सुलझ गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है। 10 अप्रैल को सिसई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गुमला थाना पहुंचकर शिकायत दी थी।