सिकंदराराऊ: पुरदिलनगर में निकाह के दौरान पुलिस ने छापेमारी कर मांस किया बरामद, तीन लोगों को हिरासत में लिया गया और भेजा जांच के लिए
पुरदिल नगर में एक निकाह के दौरान पुलिस को संदिग्ध मास की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस के द्वारा छापेमारी करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है वहीं मांस को जप्त कर नमूना प्रयोगशाला भेजा गया हैं। पूर्व में भी पुलिस के द्वारा इसी कस्बे में पशु कटान की सूचना पर छापेमारी कर एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया था।