रॉबर्ट्सगंज: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पूरी ने पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर दी सफाई, कहा- भारत में दाम जापान के बाद सबसे कम बढ़े
पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर पूछे गए सवाल पर हरदीप पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने तीन बार केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती की, जिससे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 10 रुपये प्रति लीटर की राहत मिली। उन्होंने कहा कि वैश्विक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद सरकार ने आम जनता पर बोझ नहीं पड़ने दिया है।