जगदलपुर: महापौर संजय पांडे ने जगदलपुर में जल निकासी व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
शनिवार सुबह से लगातार हो रही वर्षा के दौरान शहर के शहीद पार्क एवं अन्य जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर संजय पांडे ने निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराते हुए संबंधित समस्याओं का त्वरित निराकरण करवाया ।इसके साथ ही सिटी ग्राउंड के सामने मार्ग पर वृक्ष गिर जाने से आवागमन बाधित हो गया था।