मेदिनीनगर (डालटनगंज): डीसी ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, गंदगी और लापरवाही पर लगाई फटकार
पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का दौरा किया और मरीजों से सीधे बातचीत कर इलाज, दवा और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अस्पताल प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिया कि मरीजों को सम