मंझनपुर: नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार चल रहा मुकेश पाल, ₹10 हज़ार का इनामी आरोपी करारी पुलिस के हत्थे चढ़ा
करीब दस महीने से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के जघन्य अपराध में फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी अभियुक्त मुकेश पाल को करारी पुलिस ने शुक्रवार को सैबसा तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुलिस के सतत दबिश और खुफिया सूचना पर त्वरित कार्रवाई का नतीजा है। दिनांक 05 अगस्त 2024 को एक पीड़ित पिता ने थाना करारी में तहरीर दी थी।