विदिशा: करीब 7 महीने पहले रंगई हनुमान मंदिर में हुई चोरी का अब तक नहीं हुआ खुलासा, श्रद्धालुओं जल्द खुलासा करने की जताई उम्मीद
7 महीने पहले सिविल लाइन थाना के हनुमान मंदिर मे चोरी की घटना हुई थी जिसमें दान पेटी तोड़कर लाखों रुपए चुरा ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने लगातार खोजबीन की लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है। शनिवार शाम 7 बजे मंदिर के पुजारी सहित अन्य श्रद्धालुओं ने जल्द चोरी का खुलासा होने, चोरों को पकड़ने और चोरी किए गए रुपए वापस दिलाने की भगवान से प्रार्थना की है।