झालरापाटन: बस स्टैंड इलाके में शराब के लिए पैसे ना देने पर कुछ शराबियों ने व्यापारी को बुरी तरह पीटा, घायल व्यापारी ICU में भर्ती
झालरापाटन बस स्टैंड के समीप एक मोबाइल व्यापारी को शराब के लिए पैसे न देने पर कुछ शराबियों ने बुरी तरह पीट दिया। घटना बुधवार रात की है, जब व्यापारी राजेश कोली अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। गुरुवार सुबह करीब 10:00 बजे झालरापाटन पुलिस ने घायल व्यापारी के बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल व्यापारी का अस्पताल के आईसीयू में उपचार जारी है।