कामां: जुरहरा पुलिस ने गोवंश तस्करी मामले में 3 हजार रुपए का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार, ऊंट तस्करी केस में दो आरोपी भी दबोचे
जुरहरा थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी मामले में 3 हजार रुपए के इनामी आरोपी ताहिर उर्फ तुल्ला को गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गया था। वहीं ऊंट तस्करी मामले में फरार चल रहे शकील और राजुद्दीन को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पूछताछ जारी है। सोमवार रात 8 बजे मिली कार्रवाई की जानकारी अनुसंधान जारी है।