सिकंदरा: सुरासी गांव में काली माता मंदिर को क्षतिग्रस्त करने पर बवाल, बजरंग दल और विहिप ने किया प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग
मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुरासी गांव में स्थित काली माता मंदिर को कुछ अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मंदिर स्थल पर पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और म