ब्यौहारी: गड्ढों में भरे पानी में हवन कर कांग्रेस ने जताया विरोध
ब्यौहारी के आखेटपुर में जर्जर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के विरोध में कांग्रेस नेताओं और ग्रामीणों ने गड्ढों में भरे पानी के बीच हवन किया। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल ने कहा कि खराब सड़क से लगातार हादसे हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।वीडीओ शनिवार शाम 5 बजे