कलेर: जनगणना 2027: अरवल में 85% मकान सूचीकरण कार्य पूरा, निदेशक ने किया निरीक्षण
Kaler, Arwal | May 20, 2026 जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत अरवल जिले में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य तेजी से चल रहा है। निदेशक जनगणना कार्य-सह-मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी रंजीता ने बुधवार को अरवल प्रखंड के सोनबरसा पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र का निरीक्षण कर प्रगणकों द्वारा किए जा रहे कार्य का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने मोबाइल ऐप से संकलित डिजिटल डाटा की जांच कर आवश्यक दिशा