सिराथू: भैरमपुर में नवरात्रि आरती गाने के दौरान हुए हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
सिराथू तहसील क्षेत्र के भैरमपुर में मुकेश के द्वार पर नवरात्रि दुर्गा पण्डाल लगाया गया है।सोमवार देररात पूजा के अंतिम मे आरती का कार्यक्रम चल रहा था।उमेश और अजय एक-एक तरफ माइक लेकर आरती गा रहे थे।माइक से करंट लगने पर दोनो गिरे तो हलचल मच गई।दोनों को अस्पताल ले जाने पर उमेश मृत घोषित किया गया और अजय को भर्ती किया गया।अब पुलिस आगे की प्रक्रिया में जुट गई है।