मेदिनीनगर (डालटनगंज): मोंथा तूफान और बारिश से पलामू में धान की फसल को भारी नुकसान, किसानों को 30% तक हानि की आशंका
पलामू जिले में पिछले सप्ताह चार दिनों तक चले मोंथा तूफान और तेज बारिश से तैयार धान की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। करीब 30 मिलीमीटर बारिश और तेज हवाओं के कारण बड़े रकबे में फसल गिर गई है। इससे धान की बालियों में झुलसा रोग फैलने लगा है और दाने काले पड़ गए हैं। किसानों को लगभग 30 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका जताई जा रही है। कृषि विभाग अब तक प्रभावित क्षेत्र का