पलामू पुलिस और वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना पर शनिवार को संयुक्त कार्रवाई कर अफीम-पोस्ता की अवैध खेती की तैयारी को नाकाम कर दिया। यह कार्रवाई जिले के मनातू थाना क्षेत्र ग्राम टंडवा के जंगल में की गयी। घटनास्थल मनातू और नौडीहा बाजार थाना से 17 किलोमीटर दूर है।