मेदिनीनगर के छह मुहान रिहल्सल मोड़ टेंपो स्टैंड में शनिवार को दोपहर करीब 12बजे झारखंड प्रदेश डीजल-सीएनजी ऑटो चालक महासंघ की ओर से यातायात प्रभारी सत्येंद्र कुमार दुबे का भव्य स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पलामू जिला अध्यक्ष रमाकांत दुबे ने की, जबकि संचालन प्रमंडलीय महासचिव भारत कुमार द्विवेदी ने किया।