मेदिनीनगर (डालटनगंज): सड़क हादसे में जान गंवाने वाले झारखंड पुलिस के जवान ओरिया हेंब्रम को पलामू पुलिस लाइन में दी गई सलामी
झारखंड पुलिस के जवान ओरिया हेंब्रम को पलामू पुलिस लाइन में शनिवार दोपहर 12 बजे सलामी दी गई। इसके बाद पार्थिव शव अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव पश्चिमी सिंहभूम के राजगंज भेज दिया गया। बताते चले कि शुक्रवार देर शाम पलामू पुलिस लाइन के गेट पर जवान को जख्मी हालत में पाया गया था। इलाज के लिए मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ले जाने पर मौत हो गई थी।