मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में सावित्री बाई फुले योजना की रफ्तार सुस्त, छात्राओं को आठ माह बाद भी नहीं मिला लाभ, करना होगा और इंतजार
पलामू जिले में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना की रफ्तार बेहद धीमी है। चालू वित्त वर्ष के आठ महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक जिले की आठवीं से बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं और 18 से 19 वर्ष की किशोरियों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इस साल जिले को इस मद में 20 करोड़ 95 लाख 68 हजार रुपए का आवंटन मिला है। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान