बदायूं: युवती की आत्महत्या के मामले में सिपाही की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने SSP ऑफिस का किया घेराव
Budaun, Budaun | Oct 10, 2026 बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के कोट गांव में एक युवती ने आत्महत्या कर ली थी। 29 सितंबर को सिपाही जीशान और उसके परिजनों के खिलाफ बिसौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जीशान हरदोई जिले के पिहानी कोतवाली में तैनात है। परिजनों का आरोप है कि सिपाही ने अपनी पहचान छुपाकर युवती को प्रेम जाल में फसाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सिपाही ने शादी का झांसा देकर युवती का शोषण