मुरादाबाद: कटघर क्षेत्र में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे रहे बेटे को बचाते वक्त पिता की ट्रेन की चपेट में आकर हुई मौत, बेटा हुआ घायल
थाना कटघर के गोविंद नगर रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे की कूदकर जान दे रहे, मनोज नाम के बेटे को बचाते वक्त पिता अमरनाथ के ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा मनोज गंभीर रूप घायल हो गया, पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया,जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पिता अमरनाथ के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।