कोंडागांव: पंचायत सचिवों ने जिला मुख्यालय पर रैली निकालकर PM के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा, 20 अप्रैल को दिल्ली में प्रदर्शन
प्रदेश सचिव संघ के आह्वान पर पंचायत सचिव अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं।सोमवार को 2 बजे कोण्डागांव जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों के पंचायत सचिवों ने NCC मैदान से रैली निकालकर SDM कार्यालय पहुंचे और PM नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।पंचायत सचिवों ने चेतावनी दी यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं,तो 20 अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर में प्रदर्शन करेंगे