हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में इंदिरा नगर कॉलोनी, तमन्ना गढ़ी के तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के निकट पर्यवेक्षण में कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे से संबंधित इंदिरा नगर कॉलोनी निवासी 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुकदमे के 2 अभियुक्तों का फोटो साझा किया है।