बिजनौर: बिजनौर में नगीना मार्ग पर भोगी गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक घायल
Bijnor, Bijnor | Sep 21, 2024 बिजनौर में नगीना मार्ग स्थित भोगी गांव के पास रोडवेज बस की टक्कर लगने से एक युवक घायल हो गया। गांव भोगी निवासी जितेंद्र को घायल अवस्था में परिजनों ने एंबुलेंस के माध्यम से बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है। कि जितेंद्र के टक्कर लगने के बाद रोडवेज बस चालक भी मौके से फरार हो गया।