Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota
image
image
image

समाहरणालय, नवादा (जन-सम्पर्क शाखा) *प्रेस विज्ञप्ति* संख्या :- 495 दिनांक :- 20.06.2026 *NEET (UG)-2026 पुनर्परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने की ब्रीफिंग बैठक* राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित National Eligibility Cum Entrance Test (UG)-2026 पुनर्परीक्षा को स्वच्छ, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान द्वारा केन्द्राधीक्षक, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग बैठक की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने बताया कि NEET (UG)-2026 पुनर्परीक्षा दिनांक 21.06.2026 को अपराह्न 02:00 बजे से अपराह्न 05:15 बजे तक नवादा जिले के 05 परीक्षा केन्द्रों—सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, नवादा, कन्हाई इंटर स्कूल, नवादा, प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल, नवादा, कन्हाई लाल साहु कॉलेज, नवादा एवं महिला आईटीआई, नवादा पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केन्द्र पर पहुंचने का समय पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 01:30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार अपराह्न 01:30 बजे बंद कर दिया जाएगा तथा किसी भी परिस्थिति में निर्धारित समय के बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर सघन तलाशी (फ्रिस्किंग) के उपरांत ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक केन्द्र पर पुरुष एवं महिला पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। परीक्षार्थी अपने साथ एडमिट कार्ड की स्वच्छ प्रति, दो पोस्टकार्ड साइज एवं पासपोर्ट साइज का फोटो, एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट/राशन कार्ड/विद्यार्थी पहचान पत्र) एवं पारदर्शी पानी की बोतल ले जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाई-फाई डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर, रिस्ट वॉच, आभूषण, धातु सामग्री, इरेजर, व्हाइटनर एवं ब्लेड आदि प्रतिबंधित रहेंगे। जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा केन्द्रों पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना जिला नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों की सुरक्षा एवं कदाचारमुक्त वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से विद्यालय भवनों की छतों से भी सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी बाहरी तत्व की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके तथा परीक्षा की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता अक्षुण्ण बनी रहे। उन्होंने सभी केन्द्राधीक्षकों को निर्देश दिया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व एवं परीक्षा शुरू होने के 02 घंटे पहले तक पूरे परिसर की सघन जांच-पड़ताल करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्र में वही लोग प्रवेश करेंगे, जिनकी प्रतिनियुक्ति संबंधित परीक्षा केन्द्र में की गई है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा समाप्त होने तक किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही परीक्षा के अंतिम 30 मिनट में किसी भी परीक्षार्थी को शौचालय जाने की अनुमति नहीं होगी। विशेष परिस्थिति में शौचालय जाने वाले अभ्यर्थियों की तलाशी एवं निगरानी अनिवार्य रूप से की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर प्रकाश (लाइट) की व्यवस्था पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित की जाए। कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, नवादा को निर्देश दिया गया कि गर्मी को देखते हुए सभी केन्द्रों के बाहर प्याऊ की व्यवस्था करें, ताकि परीक्षार्थियों के अभिभावकों के लिए पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके। परीक्षा के सफल संचालन हेतु समाहरणालय, नवादा में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों की सतत निगरानी की जाएगी। साथ ही अग्निशमन, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। सिविल सर्जन, नवादा को चिकित्सकों एवं जीवन रक्षक दवाओं सहित एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, नवादा को सभी परीक्षा केन्द्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक, यातायात, नवादा को परीक्षा के दिन शहरी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने का निर्देश दिया गया है। बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, नवादा, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, डीएसपी मुख्यालय, डीएसपी नवादा सदर, प्रभारी जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित सभी केन्द्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी उपस्थित थे। @i

73 views | Nawada, Bihar | Jun 20, 2026

MORE NEWS

जनपद अंबेडकरनगर-कोतवाली टांडा क्षेत्रान्तर्गत शादी समारोह के दौरान उत्पन्न विवाद के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार द्वारा दी गई बाइट:- https://t.co/HBvaL8SG4s

जनपद अंबेडकरनगर-कोतवाली टांडा क्षेत्रान्तर्गत शादी समारोह के दौरान उत्पन्न विवाद के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी टाण्डा शुभम कुमार द्वारा दी गई बाइट:- https://t.co/HBvaL8SG4s

Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026

#मोहर्रम_पर्व के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी भीटी द्वारा थाना अहिरौली पुलिस एवं सीपीएफ बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया गया। आमजन से सौहार्द बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।#AmbedkarNagarPolice https://t.co/uxNsFcr7fF

#मोहर्रम_पर्व के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी भीटी द्वारा थाना अहिरौली पुलिस एवं सीपीएफ बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर रूट मार्च किया गया। आमजन से सौहार्द बनाए रखने तथा अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई।#AmbedkarNagarPolice https://t.co/uxNsFcr7fF

Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026

जनपद अम्बेडकरनगर मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जागरूक करते हुए व विभिन्न हेल्पलाइन नंबर,साइबर क्राइम #1930, 1090 Helplineके बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए । #MissionShakti5 #sayYesToEmpowerment
#मिशनशक्ति https://t.co/tJyhAupDH4

जनपद अम्बेडकरनगर मिशन शक्ति/एंटीरोमियो टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जागरूक करते हुए व विभिन्न हेल्पलाइन नंबर,साइबर क्राइम #1930, 1090 Helplineके बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए । #MissionShakti5 #sayYesToEmpowerment #मिशनशक्ति https://t.co/tJyhAupDH4

Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh | Jun 22, 2026