सूरजगढ़: मौलानगर भागवतचक गांव से पुलिस ने मेंटेनेंस मामले के वारंटी को किया गिरफ्तार, पेशी के लिए कोर्ट भेजा गया
मानिकपुर थाना की पुलिस ने मौला नगर भागवतचक गांव में छापेमारी कर मेंटेनेंस वारंट के एक मामले में इसी गांव के रहने वाले मोहम्मद निषाद मोदी के पुत्र मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार किया है. जिसे बुधवार अपराह्न 1:30 बजे माणिकपुर थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस के मुताबिक गुजारा भत्ता नहीं देने पर न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया है.