मुख्य विकास अधिकारी द्वारा विधान सभा क्षेत्र के विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान का कुंवर सिंह कॉलेज में औचक निरीक्षण किया। मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान CDO ने बीएलओ BLO को प्राप्त होने वाले दावों और आपत्तियों के रजिस्टरों की गहनता से जांच की।