शाजापुर: शाजापुर में तीन सड़क हादसों में तीन लोग हुए गंभीर घायल, एक को इंदौर रेफर किया गया
शाजापुर शहर में सोमवार शाम करीब 7 बजे के लगभग तीन सड़क हादसे अलग-अलग स्थान से सामने आए। इन सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं। जिसमें से दो का शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार किया गया। वही एक का प्राइवेट हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर इंदौर रेफर किया गया।