बरहेट: छुछी गांव में पीसीसी सड़क निर्माण विवाद सुलझा, जिप अध्यक्ष मोनिका किस्कू की पहल से कार्य शुरू।
शनिवार को जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू अपने निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत छुछी गांव पहुंचकर 15 वें वित्त आयोग से संचालित पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों के बीच उत्पन्न विवाद का समाधान कराया और कार्य को प्रारंभ कराया । कहा ग्रामीण के सहयोग से ही गांव में विकास कार्य को गति दिया जाएगा।