हरदा: नेहरू स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह पर तिरंगा फहराएंगे मंत्री विश्वास सारंग, विभिन्न कार्यक्रम में होंगे शामिल
Harda, Harda | Jan 26, 2025 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी विश्वास सारंग सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम पर ध्वज फहराएंगे। इसके बाद परेड निरीक्षण करेंगे, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन कर सुबह साढ़े नौ बजे मार्चपास्ट की सलामी लेंगे और इसके बाद पौने दस बजे से स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।