चंदौसी: बनियाठेर थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित गौशाला ट्रस्ट की जमीन में रास्ते की पैमाइश करने पहुंचे राजस्व विभाग के लेखपाल
गुमथल रोड स्थित अशोक नगर में ट्रस्ट की भूमि की पैमाइश के दौरान रास्ते को लेकर सोमवार शाम 5 बजे के करीब विवाद खड़ा हो गया। स्थानीय लोगों और ट्रस्ट से जुड़े लोगों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। सूचना पर पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने फीता डालकर जमीन की पैमाइश की। ट्रस्ट का दावा है कि नक्शे में इस स्थान पर कोई रास्ता दर्ज नहीं है