मांडर: 7 को झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ द्वारा ऊर्जा निगम मुख्यालय का किया जाएगा घेराव
Mandar, Ranchi | Mar 4, 2024 झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की ओर से आगामी 07 मार्च 2024 को अपनी पाँच सूत्री मांग को लेकर ऊर्जा निगम मुख्यालय धुर्वा के समक्ष घेराव व प्रदर्शन किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि ऊर्जा निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के नाम अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन निगम मुख्यालय को दिया गया.