कटंगी: कटंगी और तिरोड़ी पुलिस ने 6 ठिकानों पर दी दबिश, 22940 की देसी विदेशी और महुआ शराब की जप्त
लोकसभा चुनाव के चलते अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए एसपी बालाघाट के निर्देशन पर कटंगी और तिरोड़ी पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कटंगी और तिरोड़ी पुलिस ने अलग-अलग गावों में दबिश देकर कुल 22940 की देसी विदेशी और महुआ शराब जप्त की है। पुलिस ने 6 आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर धारा 34 ए आबकारी एक्ट की है।