कटंगी: कटंगी पुलिस ने अगासी से 54 लीटर देशी शराब जब्त, अपराधी के विरुद्ध 34(2) का मामला पंजीबद
लोकसभा निर्वाचन की आचार संहिता लागू होने के बाद जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन व भण्डारण पर अंकुश लगाने के लिए विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत पुलिस अधीक्षक बालाघाट समीर सौरभ के निर्देशन और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस माणिक मणि कुमावत के मार्गदर्शन पर कटंगी पुलिस ने ग्राम अगासी में एक मकान में दबिश देकर 54 लीटर देशी शराब जब्त की है।