कटंगी: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग, कॉलेज में प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
नगर की उच्च शैक्षणिक संस्था शासकीय राजा भोज महाविद्यालय में करीब 15 सालों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जन भागीदारी समिति से चयनित होकर सहायक कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी कर रहे चन्द्रकांत तिवारी का भंडाफोड़ बीते दिनों हो गया है। मगर, चंद्रकांत तिवारी पर अब तक कॉलेज प्रबंधन ने विधिवत कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की और ना ही कोई वसूली की गई है।