Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
barmernews_first
बाड़मेर: बाड़मेर IFWJ के जिलाध्यक्ष महेंद्रसिंह मुनाबाव के बाड़मेर पहुचने पर रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
Barmer, Barmer
| Jun 29, 2026
MORE NEWS
जंतर मंतर पर प्रदर्शन में सामिल इरफान के कई वीडियो हो रहे हैं जोरदार तरीके से वायरल...
Barmer, Barmer | Jul 28, 2026
जैसलमेर पुलिस थाना कोतवाली के बाहर ABVP का धरना जारी. कार्यकर्ताओं ने दिया धरना,जांच करते डॉक्टर।
Barmer, Barmer | Jul 28, 2026
मानसून आपदा प्रबंधन के लिए SDRF पूरी तरह तैयार: कमांडेंट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने ब्यावर में रेस्क्यू टीम का किया निरीक्षण • एसपी रतन सिंह के साथ टीम की तैयारियों का लिया जायजा, कहा- हर आपदा में त्वरित और मानवीय सहायता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता जयपुर 28 जुलाई। मानसून सत्र-2026 के दौरान संभावित बाढ़, जलभराव एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए राजस्थान राज्य आपदा प्रतिसाद बल (एसडीआरएफ) पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में एसडीआरएफ के कमांडेंट राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह के साथ जिला ब्यावर में तैनात एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम E-3 का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया तथा जवानों का उत्साहवर्धन किया। कमांडेंट सिसोदिया ने बताया कि 25 जून 2026 से मानसून सत्र के मद्देनज़र एसडीआरएफ की 70 प्रशिक्षित रेस्क्यू टीमों को राज्य के 35 आपदा संभावित जिलों में तैनात किया गया है। ये टीमें स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर बाढ़, जलभराव तथा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान कमांडेंट सिसोदिया ने रेस्क्यू टीम के जवानों के साथ संभावित बाढ़, तेज बहाव वाले क्षेत्रों में बचाव अभियान, जलभराव की परिस्थितियों में राहत कार्य तथा स्थानीय प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जवानों को हर परिस्थिति में सतर्क, अनुशासित और संवेदनशील रहते हुए आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि "आपदा सेवार्थ कटिबद्धता" एसडीआरएफ का मूल मंत्र है और प्रत्येक कार्मिक के कार्य एवं व्यवहार में यही भावना दिखाई देनी चाहिए। किसी भी आपदा की स्थिति में प्रभावित लोगों तक शीघ्र, प्रभावी एवं मानवीय सहायता पहुंचाना ही एसडीआरएफ राजस्थान का सर्वोच्च दायित्व है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतन सिंह ने भी एसडीआरएफ की तैयारियों की सराहना करते हुए कहा कि मानसून के दौरान जिला प्रशासन और एसडीआरएफ के बीच बेहतर समन्वय से किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी राहत कार्य सुनिश्चित किया जाएगा। कमांडेंट सिसोदिया ने बताया कि मानसून सत्र-2026 के दौरान किसी भी आपदा या आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ बल पूरी तरह प्रशिक्षित, संसाधन-संपन्न और प्रतिबद्ध है तथा प्रदेशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे तत्पर है।
Barmer, Barmer | Jul 28, 2026
आरोपियों को गिरफ्तार करो..15 दिन बाद गौरी शंकर को न्याय के लिए वाल्मीक समाज ने किया प्रदर्शन।
Barmer, Barmer | Jul 28, 2026
नगर विकास न्यास का अतिक्रमण पर प्रहार, बेशकीमती सरकारी भूमि कराई मुक्त रामगढ़ रोड स्थित न्यास की भूमि से अवैध निर्माण हटाए, प्रशासन ने पुनः लिया कब्जा अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध भविष्य में भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई – सचिव, नगर विकास न्यास जैसलमेर नगर विकास न्यास, जैसलमेर ने सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व ग्राम बड़ाबाग के खसरा संख्या 02/457 एवं 446, जो नगर विकास न्यास के नाम दर्ज हैं, से अवैध अतिक्रमण हटाकर भूमि का कब्जा पुनः नगर विकास न्यास के पक्ष में प्राप्त किया। यह कार्रवाई सचिव नगर विकास न्यास सुखाराम पिण्डेल के नेतृत्व में तहसीलदार, पटवारी, सहायक अभियन्ता, कनिष्ठ अभियन्ता तथा पुलिस जाब्ते की मौजूदगी में रामगढ़ रोड स्थित न्यास की बेशकीमती भूमि पर की गई। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा किए गए कच्चे निर्माणाधीन मकान तथा पक्की दुकानों को हटाया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण एवं नियमानुसार संपन्न कराते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। सचिव नगर विकास न्यास सुखाराम पिण्डेल ने बताया कि नगर विकास न्यास की भूमि आमजन की अमूल्य सार्वजनिक संपत्ति है, जिस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर चलाए जाएंगे तथा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें एवं नगर विकास न्यास की परिसंपत्तियों के संरक्षण में प्रशासन का सहयोग करें। नगर विकास न्यास का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखकर नियोजित एवं सुव्यवस्थित शहरी विकास सुनिश्चित किया जा सके।
Barmer, Barmer | Jul 28, 2026