बाढ़ अनुमंडल में लगातार बढ़ते अपराध को लेकर राजद के प्रदेश सचिव राजीव कुमार उर्फ चुन्ना तथा राजद के पूर्व प्रवक्ता मिथलेश यादव ने वर्तमान सरकार पर हमला बोला है । उन्होंने कहा कि पिछले एक महीने में सिर्फ बाढ़ अनुमंडल में कई हत्याएं और गोलीबारी की घटनाएं हुई है। मिथलेश यादव ने गुरुवार को लगभग 4 बजे बताया कि अपराधी हत्या करने के बाद खुलेआम घूम रहें हैं।