सुसनेर: जीरापुर रोड पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति घायल, सिविल अस्पताल में हुआ इलाज
रविवार शाम करीब 4 बजे जीरापुर रोड पर बाइक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में माचलपुर निवासी संदीप शर्मा घायल हो गए जिन्हें पुराना बस स्टेण्ड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में लाया गया यहा डॉ नीलम जैन स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा घायल का प्राथमिक इलाज किया गया है। इस घटना कि सूचना स्वास्थ्य विभाग ने तहरीर के तौर पर स्थानीय पुलिस थाने पर भेजी है।